logo

DC के निर्देश पर अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस को देख बीच सड़क पर बालू पलट भागा तस्कर; ट्रैक्टर ज़ब्त

WhatsApp_Image_2026-05-29_at_5_00_51_PM.jpeg

जामताड़ा
जिले में अवैध खनन के खिलाफ उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर माइनिंग और पुलिस विभाग की टीम ने बालू माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जामताड़ा थाना क्षेत्र के ग्वालपीपला गांव के पास अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया, जहां पकड़े जाने के डर से बेखौफ माफिया ने बीच सड़क पर ही बालू पलटकर भागने का दुस्साहस किया। प्रशासन की इस कड़क कार्रवाई से पूरे इलाके के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। हालांकि, टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को टोचन (खींचकर) किया और जामताड़ा थाना ले आई।
 
​पहले भी हो चुकी है ऐसी दुस्साहसिक वारदात
बता दें कि कुछ दिन पहले भी बालू माफियाओं ने ठीक इसी तरह ट्रैक्टर का डाला पलटा था। उस वक्त माइनिंग इंस्पेक्टर और पुलिस की गश्ती गाड़ी अनियंत्रित ट्रैक्टर के ठीक पीछे थी, जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची थी। प्रशासन की इस कड़क कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। माइनिंग विभाग ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन और सरकारी काम में बाधा डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 

Tags - Jamtara Illegal Mining Sand Mafia Jharkhand Police Mining Department