logo

घर के बाहर टहल रहे शख्स को अपराधियों ने गोलियों से भूना, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

ेहवपो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह में मंगलवार सुबह फायरिंग की घटना घटी है। घटना में सुभाष प्रमाणिक नामक युवक को गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुभाष प्रमाणिक को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह तकरीबन 9.30 बजे सुभाष प्रमाणिक अपने घर के पास टहल रहा था। इसी बीच बाइक सवार पांच अपराधी पहुंचे। इसके बाद अंधाधुंध गोलियां बरसाई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। 


घटना के बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है। बताया जाता है कि गोली लगने से घायल हुए शख्स सुभाष प्रमाणिक का भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा अन्य कई संदिग्ध गतिविधियों में भी वह शामिल रहा है।