logo

पाकुड़ में अवैध खनिज ढुलाई पर शिकंजा, हाईवा जब्त

पाकुड़ में अवैध खनिज ढुलाई पर शिकंजा, हाईवा जब्त

द फॉलोअप, पाकुड़: 

Jharkhand News: पाकुड़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध (Illegal mining) परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं खनन विभाग (Mining Department) द्वारा लगातार सघन जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनन निरीक्षक द्वारा पाकुड़ अंचल अंतर्गत चांदपुर चेकपोस्ट और प्यादापुर चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्यादापुर चेकपोस्ट पर अवैध खनिज परिवहन करते हुए एक हाईवा को पकड़ा गया। जांच के क्रम में वाहन को जब्त कर पाकुड़नगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश

खनन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। संबंधित पदाधिकारियों को जिले में खनिज परिवहन की नियमित निगरानी एवं चेकपोस्टों पर सघन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके।

Tags - illegal mining mining department Pakur police mining inspection Jharkhand News Jharkhand News Update