दुर्गापूजा के मद्देनजर पाकुड़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने बुधवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।