logo

झारखंड के 11वें राज्यपाल बने सीपी राधाकृष्णन, रमेश बैस महाराष्ट्र के बने गवर्नर

rajypal2.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

झारखंड में राज्यपाल बदल गए हैं। सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र भेजा गया है। बता दें कि महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद यह बड़ा फेरबदल किया गया है। सीपी राधाकृष्णन झारखंड के 11वें राज्यपाल होंगे।   

यह भी पढ़ें: 1932 पर तेजस्वी ने कहा मुझे इसकी जानकारी नहीं, हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कहा झामुमो और राजद मिलकर लड़ेगा 2024 का लोकसभा का चुनाव

झारखंड के 10वें राज्यपाल थे रमेश बैस

झारखंड के नए राज्यपाल रमेश बैस ने 14 जुलाई 2021 को रांची के राजभवन में राज्य के 10वें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉक्टर रविरंजन ने उन्हें शपथ दिलाई थी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो,राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित रहे। राज्यपाल रमेश बैस के परिवार के लोग भी इस मौके पर मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT