द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा में को-टर्मिनस कर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं का मुद्दा उठाया गया। भाजपा विधायक अमित कुमार यादव के सवाल के जवाब में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि इन कर्मियों को भी राज्य कर्मियों की तरह कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मंत्री ने बताया कि को-टर्मिनस कर्मियों को जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा, आवास ऋण, शिक्षा ऋण सहित अन्य सुविधाएं देने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन सुविधाओं के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू किया है।

अमित कुमार यादव ने सवाल किया था कि मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ कार्य करने वाले बाह्य कोटा के निजी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, अनुसेवक, चालक और अन्य को-टर्मिनस कर्मियों को भी क्या यह सुविधाएं मिलेंगी। इस पर संसदीय कार्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि इन कर्मियों का बैंक खाता बैंक ऑफ इंडिया में होगा, तो उन्हें भी राज्य कर्मियों की तरह जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा और अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।
.jpeg)