logo

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब घर-घर जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्टी के संदेशों को लोगों तक पहुंचाएंगे 

congress_meeting1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता अब घर-घर जाएंगे। पार्टी के संदेशों को लोगों तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस ने इसके लिए एक योजना तैयार की है। भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ता घर-घर जाने को भी तैयार है। पलामू में कांग्रेस पार्टी ने अपने संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए एक योजना को तैयार की है। पार्टी के नेता ने एक-एक गांव और पंचायत की सूची तैयार की है। तैयार सूची के आधार पर कांग्रेसी कार्यकर्ता आम लोगों के घर जाएंगे और केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों को बताएंगे। आमजनता से इस बारे में बातचीत भी करेंगे। कांग्रेस इसके अलावा अपनी बातों को रखने के लिए नुक्कड़ नाटक,पर्चा,पोस्टर,बैनर का भी सहारा लेगी।


अलग-अलग प्रभारियों को किया गया तैनात
इस बात की जानकारी देते हुए पलामू जिला के कांग्रेस अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने बताया कि कांग्रेस 1 अप्रैल से घर-घर जा रही है। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता महंगाई समेत कई मुद्दों पर आम लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता आम लोगों को बता रहे हैं कि किस तरह केंद्र सरकार उन्हें ठग रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक पंचायत के लिए कांग्रेस के अलग-अलग प्रभारियों को तैनात किया गया है।


सवाल पूछने पर सरकार कार्रवाई करती है
वहीं कांग्रेस जिलाअध्यक्ष ने बताया कि आज सवाल पूछने पर सरकार कार्रवाई करती है। राहुल गांधी की सदस्यता का रद्द होना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस पार्टी किसी से डरने वाले नहीं है। आम लोगों के बीच जाकर हम हर बात की जानकारी देंगे। आम लोगों को महंगाई जिस पर केंद्र सरकार कुछ नहीं बोल रही उस बारे में बताएंगे। साथ ही केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत करवाएंगे। वहीं हम घर-घर के अलावा हाट बाजार में भी जाकर लोगों से बातचीत करेंगे और उन्हें जानकारी देंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT