logo

गोड्डा लोकसभा सीट से कांग्रेस का होगा उम्मीदवार, BJP के निशिकांत दुबे से मुकाबला

ुद््ो3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड का सबसे हॉट सीट गोड्डा लोकसभा है। लगातार यहां से तीन बार कमल खिला कर निशिकांत दुबे सांसद बने हुए हैं। निशिकांत दुबे के निशाने पर शुरू से ही विरोधी राज्य सरकार रही है। अब इन्हें इस बार हराने के लिए INDIA दलों ने कमर कस ली है। गोड्डा लोकसभा समन्वय समिति की बैठक से इस सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाने का संकेत दिया है। यहां से कांग्रेस एक महिला विधायक को उतार सकती है।


अनुभवी चेहरे को मिल सकती है जगह 
झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि पिछले 5 दिनों में 7 लोकसभा क्षेत्र में समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर अच्छी तैयारी है। देश में INDIA की सरकार बने इसके लिए कांग्रेस पार्टी इस बार स्थानीय में अनुभवी पुराने चेहरे के अलावा आधी आबादी, नया चेहरा और नौजवानों को तरजीह देते हुए उम्मीदवार घोषित करेगी। 


कांग्रेस का प्रत्याशी होगा 
सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने बताया है कि लोकसभा चुनाव 2024 इंडिया महागठबंधन के तहत झारखंड में लड़ेंगे। सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो चुका है। आलाकमान के स्तर पर शीघ्र प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। गोड्डा लोकसभा सीट कांग्रेस ने पिछले चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा को दिया था। अब जेवीएम है नहीं तो वहां कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। इसी तरह अन्य सीटों पर भी शेयरिंग पूरी हो चुकी है। उनके साथ लेफ्ट और राजद भी महागठबंधन में शामिल है। उन्हें भी सीट देने को लेकर समीक्षा हुई है बाकी चीजें आलाकमान की घोषणा के बाद स्पष्ट हो जाएगी।