रांची
भारतीय लोकतंत्र (Democracy) एवं संवैधानिक संस्थाओं (Constitutional Institutions) की रक्षा और चुनावी व्यवस्था (Electoral System) की निष्पक्षता (Impartiality) और अखंडता (Integrity) को बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी संघर्ष के तहत 10 अक्टूबर 2026 को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों (District Headquarters) में “काला दिवस” के रूप में व्यापक विरोध प्रदर्शन (Protest) आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस कमिटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के निर्देश तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी (Office Bearers), जिला पदाधिकारी, प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि (Public Representatives) तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता व्यापक रूप से शामिल होंगे।

सभी जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों को आह्वान
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सभी जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों से आह्वान किया है कि वे अपने-अपने जिला मुख्यालयों में “काला दिवस” कार्यक्रम को पूरी गंभीरता, सक्रियता और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करें। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि लोकतंत्र, संविधान तथा देश की चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता एवं अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक लोकतांत्रिक नागरिक की जिम्मेदारी है। “काला दिवस” के माध्यम से कांग्रेसजन लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से व्यक्त करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सभी जिला इकाइयों को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक कांग्रेसजनो की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे|
