रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को लालगुटवा स्थित बैंक्वेट हॉल में हुआ। अंतिम दिन रांची ग्रामीण, रांची महानगर और लोहरदगा जिले के जिला व प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि प्रशिक्षण का असली उद्देश्य कांग्रेस के विचार, मूल्य और सिद्धांतों को पंचायत स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जरूरी है।
राजू ने आगामी SIR प्रक्रिया का ज़िक्र करते हुए कहा कि दूरस्थ इलाकों में रहने वाले आदिवासी और दलित समुदायों को जागरूक रखना अत्यंत आवश्यक है। “SIR के बहाने बड़ी संख्या में मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित करने की कोशिश हो सकती है, इसलिए जल्द से जल्द बीएलए की नियुक्ति सुनिश्चित करनी होगी ताकि हमारी पहुंच हर आम मतदाता तक रहे,” उन्होंने कहा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य संगठन को मजबूत करना, जमीन से जुड़ाव बढ़ाना और संगठन में अनुशासन को प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि सशक्त संगठन ही राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकता है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि संगठन सृजन वर्ष झारखंड कांग्रेस के लिए एक नए कालखंड की शुरुआत करेगा। “हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनानी है,” उन्होंने कहा।
.jpeg)
कार्यक्रम में सह-प्रभारी डॉ. बेला प्रसाद, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सुबोध कांत सहाय, सुरेश बैठा, बन्ना गुप्ता, रविंद्र सिंह, ज्योति सिंह मथारू, अमूल्य नीरज खलको, विनय सिन्हा, दीपू, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल, मुंजनी सोनाल, शांति गजेंद्र सिंह, डॉ. राकेश, किरण महतो, कुमार राजा, सोमनाथ मुंडा सहित कई नेता उपस्थित थे।
