logo

कांग्रेस-जेएमएम भ्रष्टाचारी पार्टी है, दोनों लूट और झूठ की राजनीति करते हैं; देवघर में बोले भजनलाल शर्मा

वपोरह.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा झारखंड पहुंचे। उन्होंने देवघर में परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कि ये जो परिवर्तन यात्रा है वो इसलिए है कि झारखंड के लोगों को रोजगार मिले। झारखंड के किसानों को रोजगार मिले। यहां के बहनों को रोजगार मिले। उनका जीवनयापन ठीक प्रकार से हो ये यात्रा इसके लिए है। आपने देखा होगा यहां जेएमएम की सरकार है। मेरे पास एक पेपर रखा हुआ जिसमें उन्होंने कितने वादे किये थे। मैं कहना चाहता हूं जो उन्होंने अपने घोषणापत्र में वादे किए थे वो वादे पूरे हुए हैं क्या। मैं अगर एक-एक वादे का नाम लूं और पूछूं तो आप कहेंगे एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। यहां पर कितने घोटाले हुए हैं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ये जेएमएम, कांग्रेस, राजद वंशवाद की पार्टी है। ये देश के लिए समाज के लिए, किसान के लिए, समाज के लिए , मजदूर के लिए,युवा के लिए महिला के लिए काम नहीं करने वाले हैं। ये अपने परिवार की सेवा करते हैं अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। 


लूट और झूठ की राजनीति करते हैं
भजनलाल शर्मा ने कहा कि मैं आपसे कहना चाहता हूं कि क्या कभी कांग्रेस ने, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आपलोगों के बारे में कभी विचार किया है क्या, कभी सोचा है क्या। अब आप जेएमएम का घोषणा पत्र पढ़ लेना जो उन्होंने पिछले चुनाव में दिया था। आप कांग्रेस का घोषणपत्र भी पढ़ लीजिए तब देखिए कि उन्होंने काम किया है क्या। जब चुनाव आते हैं ये झूठ की कहानी गढ़ते हैं। ये लूट और झूठ के अलावे कुछ नहीं करते हैं। जब चुनाव आते हैं तो यहां हमारे मजदूर, हमारे किसान, हमारे आदिवासी भाईयों को बहकाने के लिए नई रणनीति बनाकर आपके बीच आते हैं। आपके सामने वादे करते हैं लेकिन पूरा नहीं करते। मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि 2014 से पहले देश की स्थिति क्या थी। आतंकवाद और नक्सलवाद से पूरा देश परेशान था। लेकिन आज आपको कोई नजर आता है क्या। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि अगर गरीब कल्याण की योजनाएं लागू होंगी तो वह नरेंद्र मोदी जी लेकर आएंगे। 


कांग्रेस ने तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार पर देश को चलाने का काम किया
मैं आपको पीछे ले जाना चाहता हूं कि बारिश का समय होता था आपके लोग दूसरे गांव जाते थे तो वहीं रूकना पड़ता था। गांव तक सड़क पहुंचाने का काम किसी ने किया तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने किया। आप एक-एक बात देख लीजिए क्या किसान को सम्मान निधि देने का काम जेएमएम कांग्रेस ने किया था क्या। ये काम किसी ने किया तो नरेंद्र मोदी जी ने किया। जब चुनाव आते हैं तो ये पार्टियां झूठे वादे करती है और जनता को बरगलाने का प्रयास करती है। आजदी की लड़ाई झारखंड के लोगों ने किस तरह लड़ी थी वो मुझे पता है। जिस तरह से आपके पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी थी वो इसलिए कि आने वाली हमारी संस्कृति, हमारी सत्ता ठीक से चल पाए। इसलिए उन्होंने अपनी प्राणों की आहुति दी थी। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के आधार पर देश और प्रदेश को चलाने का काम किया। कांग्रेस और जेएमएम एक दूसरे को अभी प्यारी हो गई है। क्योंकि दोनों भ्रष्टाचारी है। उन्होंने जनता के साथ धोखा किया है। दोनों जनता को बरगलाते हुए भ्रष्टाचार करना चाहते हैं। 


भाजपा में ना परिवारवाद, ना वंशवाद
भाजपा में ना परिवारवाद है, ना वंशवाद है, ना जातिवाद है। जबकि कांग्रेस और जेएमएम वो पार्टियां है जो अपने घर को भरने में रहते हैं। पत्नी, बेटे बहू से बाहर ये निकल ही नहीं रहे हैं। ऐसे राजनीतिक दल जो सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं उनको जवाब देना होगा। आपको विश्वास नहीं होगा तो घोषणापत्र देख लेना और मिलान कर लेना कि कितना काम इन्होंने किया है। यहां घुसपैठिए आते हैं। उनसे पूछिए कि घुसपैठियों से आपका क्या रिश्ता है। वो घुसपैठियों की चिंता इसलिए करते हैं क्योंकि ये उनके वोट बैंक है। कई जिलों में हमारे आदिवासियों की संख्या घट रही है और बंग्लादेशियों की संख्या बढ़ रही है। आपने देखा होगा संताल परगना समेत पूरे झारखंड में तुष्टिकरम की राजनीति हो रही है। इसमें जेएमएम जिस तरह की कार्रवाई कर रही है उसपर आपको विचार करना होगा। घोषणपत्र में लिखे एक भी काम को जेएमएम ने पूरा नहीं किया। इनको घोटालेबाजों को करारा जवाब दीजिए।