logo

मंत्री इरफान अंसारी ने की ऊर्जा विकास श्रमिक संघ संग बैठक, आउटसोर्स विद्युत कर्मियों के मसले पर बनी ये सहमति  

news287.jpg

रांची 
ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी ने आज झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय के साथ  संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान अंसारी ने कहा कि पूरे राज्य के विभिन्न विभागों में आउटसोर्स व्यवस्था से मुख्यमंत्री दुखी हैं। इसके समाधान की दिशा में वह कोई उचित कदम उठाएंगे इस बात का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है, आउटसोर्स खत्म हो और उसको लेकर हमारा जो भी प्रयास होगा हम करेंगे।

इरफान अंसारी ने बताया कि कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय की वार्ता कराई थी। इस दौरान अजय राय ने मुख्यमंत्री  सोरेन को लिखित ज्ञापन संघ की ओर से सौंपा। उनसे 6 सूत्री मांगों पर कारवाई की मांग की। इस अवसर पर अजय राय ने मुख्यमंत्री का ध्यान झारखंड ऊर्जा निगम की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि निगम के अंदर विगत 20 17 से आउटसोर्स व्यवस्था लागू है। इसके कारण इसमें काम करने वाले विद्युत कर्मियों की हालत बद से बदतर हो गई है। इस पर लगाम लगाया जाना राज्य सरकार का दायित्व बनता है। 


वहीं, अजय राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि 3 अक्टूबर से पूर्व अगर मांगे मांग ली जाती है तो ठीक है नहीं,  तो आगामी 3 अक्टूबर से झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के हजारों सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।  उन्होंने बताया कि अभी तक की वार्ता सकारात्मक रही है। मगर हमारी मांगो पर जब तक लिखित  आदेश हो नहीं जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर संघ के अमित कुमार शुक्ला सुरेंद्र सिंह मुकेश साहू अनिकेत सिंह मधुकर शुक्ला सहित काफी संख्या में विद्युत कर्मी मौजूद थे।


 

Tags - Minister  Irfan Ansari Energy Development Workers Union Jharkhand News News