logo

जामताड़ा : शराब ठेका कर्मियों को नहीं मिल रहा मानदेय, जमकर किया हंगामा 

news286.jpg

जामताड़ा

जामताड़ा में आज शराब ठेका कर्मियों ने जमकर हंगामा किया। बताया कि उनको दो महीने से मानदेय नहीं मिला है। 
गौरतलब है कि जिलेभर में संचालित सभी 36 सरकारी शराब दुकानों में निजी कंपनी ने मेन पावर सप्लाई किया है। कंपनी के द्वारा स्थानीय युवकों को बिक्री हेतु काम पर लगाया गया है। अभी इन कर्मचारियों का 2 महीने का वेतन बकाया है। शनिवार को जब कंपनी के प्रतिनिधि उत्पाद अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे तो इसकी जानकारी इन कर्मचारियों को मिल गई। देखते ही देखते सभी दुकानों के कर्मचारी एक साथ उत्पाद कार्यालय पर जमा हो गए। कर्मचारियों का आक्रोश ऐसा था कि विभाग को सुरक्षा बल बुलाना पड़ा। 


मौके पर उपस्थित सुजीत प्रसाद, जय किशन, अमित मिश्रा, सनातन महतो, विश्वनाथ मंडल, अमित सिंह, सुधीर मंडल, उज्जवल मंडल, तपन मंडल आदि कर्मचारियों ने बताया कि अभी नई कंपनी का टेंडर होना है। कहा कि इससे पहले भी दो-दो बार तत्कालीन कंपनियां कार्य समाप्ति के बाद मानदेय बिना दिये ही चंपत हो गयी। अभी फिर से नए टेंडर की प्रक्रिया होनी है। इसलिए हमें डर है कि यह कंपनी भी हमारा बकाया मानदेय बिना दिए ही भाग जाएगी। कई घंटे तक गहमा गहमी के बाद दोनों पक्ष के बीच उत्पाद अधीक्षक कार्यालय में वार्ता हुई और फिर सहमति के बाद सभी अपने कार्य में वापस लौट गए। 


 

Tags - Jamtara Liquor contract workers honorarium Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand