logo

निष्पक्ष और भयमुक्त निकाय चुनाव  सुनिश्चित कराए आयोग और पुलिस प्रशासनःआदित्य साहू

adity1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर नगर निकाय चुनाव में जनता से भयमुक्त मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि  लोकतंत्र के महापर्व नगर निकाय चुनाव के  प्रचार का आज अंतिम दिन है। न्यायालय के सख्त निर्देश और भाजपा के लगातार आंदोलन,धरना प्रदर्शन का परिणाम है कि हेमंत सरकार की चुनाव कराने की नीयत  नहीं होने के बाद  तीन वर्षों के विलंब के बाद राज्य के 48 नगर निकाय में आगामी 23 फरवरी को चुनाव होंगे। कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद भी राज्य सरकार ने सत्ता और प्रशासन के दुरूपयोग की मंशा उजागर कर दी है। राज्य पुलिस की सुरक्षा में और  बैलेट पेपर से चुनाव कराने के निर्णय से यह आशंका और मजबूत हो गई है।

आदित्य साहु ने कहा कि भाजपा ने चुनाव की घोषणा से पहले भी निकाय चुनाव को ईवीएम से कराने की मांग राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग से किया लेकिन राज्य सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी रही।राज्य सरकार पुलिस प्रशासन को टूल किट के रूप में उपयोग करा रही।  राज्य पुलिस की देख रेख में निष्पक्ष ,भ्रष्टाचार मुक्त संभव नहीं जान पड़ता। भाजपा ने राज्य के सभी बूथों पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव के तर्ज पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की देख रेख में निकाय चुनाव कराने की मांग की लेकिन राज्य सरकार के इशारे पर निर्वाचन आयोग ने इस दिशा में पहल नहीं किया।


 

Tags - BJP State President Aditya Sahu Municipal Elections Fair Elections State Election Commission Police Administration