logo

गिरिडीह में बोरिंग गाड़ी और ट्रक की टक्कर, 2 की मौत और 3 घायल 

ACC___.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के गिरिडीह के जमुआ में रविवार देर रात करीब 12:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बोरिंग गाड़ी और एक ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई , जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 3 घायल हो गए हैं। घटना जमुआ के कोदंबरी के पास हुई है। 

गिरिडीह के जमुआ में बोरिंग गाड़ी और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हुई है। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए जमुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। अभी भी कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में बनियाडीह के महेशलिट्टी गांव के डिस्को राय और टुंडी प्रखंड के रांगाटांड गांव के शीलाचंद टूड्डू शामिल हैं। 

जानकारी मिली है कि जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था का माहौल था। घायलों को लाने के बाद केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में एक-दो कर्मचारी ही थे। घायलों को जहां-तहां लिटा दिया गया। कुछ घायलों को बेड पर तो कुछ को जमीन पर ही लिटा दिया गया। जिसके बाद घायलों और मृतक के परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि जब घायलों को अस्पताल लाया गया था तब कोई भी डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं था। अगर समय रहते इलाज किया जाता तो 2 लोगों की मौत नहीं होती। वहीं सीएचओ प्रभारी बलराम सिंह गुजर ने कहा कि जख्मी हालत में कुछ लोगों को रविवार की रात को लगभग 12:00 बजे यहां लाया गया। इलाज शुरू किया ही गया था कि 2 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इलाज में लापरवाही का आरोप बेबुनियाद है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज ऐक्सीडेंटJharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News Accident