logo

झारखंड में फिर से ठंड देगी दस्‍तक, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; बारिश के भी आसार

कदपीो29.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड में ठंड से राहत नहीं मिलने का नाम नहीं ले रही है। पिछले साल के अंतिम दिनों में ठंड से थोड़ी राहत मिलते दिखी थी। हालांकि, एक बार फिर से हवाओं में ठिठुरन वापस आ गई है। रांची में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी हुई है। 


आज कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल
गुरुवार को शहर न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पर रहने की संभावना है। तापमान गिरने से ठंड लौटेगी। मौसम विभाग ने इसके संकेत दिए हैं। मौसम केंद्र रांची से जारी अपडेट में बताया गया है कि राज्य में अगले तीन दिनों में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आएगी। उसके बाद दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। रविवार तक मौसम साफ रहने के बाद अगले सप्ताह से फिर बादल छाने का दौर शुरू होगा। 11 से 13 फरवरी के दौरान अलग-अलग भागों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 24.9 व न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा। पिछले चार-पांच दिनों में पांच-छह डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। 

आज (8 फरवरी) और कल (9 फरवरी) को सुबह में कोहरा या धुंध के बाद आसमान पूरी साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में यह सिलसिला 12 फरवरी तक जारी रहेगा। पूर्वानुमान के बाद भी बारिश नहीं हुई। आईएमडी के अनुसार, बुधवार की सुबह सर्द रही, हालांकि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के राज्यों में कोहरा नहीं देखा गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है।