logo

Jharkhand Weather Upadate : झारखंड में और बढ़ेगी ठिठुरन, सुबह–शाम सताएगी सर्दी; गिर रहा है पारा

dhuaa.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के लगभग सभी इलाकों में तापमान गिरने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी पूरे राज्य में कनकनी रही। सुबह-शाम कोहरा छाया रहता है। रांची समेत राज्यभर में आज से कनकनी और बढ़ने की संभावना है। फिलहाल लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी जा रही है। मंगलवार को ठंडी हवा हल्की होने के बावजूद भी दिन में कनकनी और सुबह में कुहासा छाया रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिराई दर्ज की गई। रांची का न्यूनतम पारा 10.1 डिग्री रहा। तापमान में और कमी हो सकती है। 


16 दिसंबर से गिरेगा पारा 
गोड्डा, खूंटी, सिमडेगा, गुमला में सुबह कुहासा व कनकनी रही। चतरा का न्यूनतम पारा 7.4 व मैकलुस्कीगंज में तापमान साढ़े छह डिग्री पहुंच गया। 16 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक आने वाले दिनों में रांची समेत राज्यभर में ठंड बढ़ेगी। 17 दिसंबर के बाद पश्चमी विक्षोभ का असर राज्यभर में देखने को मिल सकता है। 


मैक्लुस्कीगंज में ठंड से लोगों की बढ़ी मुश्किलें
चक्रवाती तूफान मिचौंग के थमते ही मैक्लुस्कीगंज में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की आशंका है। तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। मैक्लुस्कीगंज में स्थित गार्डन गेस्ट हाउस के निदेशक नेलशन पाल गार्डनद्वारा उनके यहां लगे तापमान मापक यंत्र में सोमवार सुबह छह बजे न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैक्लुस्कीगंज का तापमान बीते वर्षों में शून्य डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया था। मैक्लुस्कीगंज को झारखंड का कश्मीर कहा जाता है।