logo

बिरसा मुंडा जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन का संदेश: समृद्ध और आत्मनिर्भर झारखंड का संकल्प

BIRSA6.jpg

रांची
झारखंड राज्य गठन के रजत वर्ष के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं और राज्य की संघर्षपूर्ण यात्रा को याद किया। अपने संदेश की शुरुआत ‘जोहार’ से करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक वर्षगांठ नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और स्वाभिमान से भरी झारखंड की गौरवशाली यात्रा का उत्सव है। मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और राज्य निर्माण में योगदान देने वाले सभी वीर नायकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की विरासत झारखंड को एक नई ऊर्जा और दिशा देती है।
हेमंत सोरेन ने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर समृद्ध, आत्मनिर्भर और खुशहाल झारखंड के निर्माण का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि राज्य की असली ताकत उसकी जनता है और मिलकर ही आगे का रास्ता मजबूत होगा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News