द फॉलोअप डेस्कः
भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिम्स पहुंचे हैं। उन्होंने पुष्प चक्र अर्पित कर मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने मंगल मुंडा के परिजनों से मुलाकात की है। उनका दुख बांटा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर शोक भी जताया है। बता दें कि 25 नवंबर को मंगल मुंडा का एक्सीडेंट हुआ था। वह एक वाहन की छत से गिर गये थे जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। उनके सिर में खून के थक्के जमा हो गये थे। जिसके बाद रिम्स में उनका इलाज चल रहा था। बीते तीन दिनों से कई नेता मंगल मुंडा के स्वास्थय की जानकारी लेने रिम्स पहुंच रहे थे। इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, मीरा मुंडा शामिल हैं। बता दें कि पीेएमओ से भी मंगल मुंडा का हालचाल लिया जा रहा था।