द फॉलोअप डेस्कः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में शुक्रवार को बताया कि कल महिला दिवस भी है साथ ही रमजान का पर्व चल रहा है। होली भी है इसलिए पर्व त्योहार पर महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान हो, मंईयां सम्मान की राशि उनके खाते में जानी शुरू हो जाएगी। होली से पहले सभी महिलाओं के खाते में राशि चली जाएगी। सीएम ने बताया कि इससे संबंधित त्रुटियां दूर कर ली गई है। इससे पूर्व कई विधायकों ने सदन में सरकार से यह बताने का आग्रह किया था कि महिला सम्मान योजना की राशि कब तक महिलाओं के खाते में जाएगी।