logo

सीएम हेमंत ने 444 ITI प्रशिक्षण अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- हजार चुनौतियां आई लेकिन हमने कभी हार नहीं माना

गूग2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज जैप-1 ऑडिटोरियम में 444 आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों को सीएम हेमंत ने नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। मैं आपको बधाई देना चाहूंगा। आज आप सरकार के द्वारा चलाए जा रहे पॉलटेक्निक केंद्रों में अपने को तराशकर अपने लिए एक दिशा बनाई है। सरकार की नीतियों के अनुसार आपको राज्य के विभिन्न और देश के अन्य कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा। बल्कि अभी आप सरकार के द्वारा  चालए जा रहे पॉलिटेकनिक केंद्रों में अपना प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे थे। अब आप बड़े स्केल में पॉलिटेकनिक के क्षेत्र में जाएंगे जहां आपको और निखरने का मौका मिलेगा। आज आप आईटीआई के क्षेत्र से निकले है ये आपका पहला पड़ाव है जहां मुझे बताया गया है कि टाटा ग्रुप, जिंदल, मेकॉन, सीसीएल जैसी कंपनियों में निजी और सरकारी क्षेत्रों में भी जाने का मौका मिलेगा। 


अब समय का अभाव है
वर्तमान समय में अब तकनीक की दुनिया है। इसमें कहीं ना कहीं हर व्यक्ति के पास दक्षता होना आवश्यक है। हुनरमंद होना आवश्यक है। लोगो की रफ्तार बढ़ी हुई है। अब समय खोजने से नहीं मिलता है। आज समय को घोर अभाव है। अब आपलोग एक ऐसे समय में प्रवेश करने जा रहे हैं जहां आप अपने सुझबूझ से आगे बढेंगे। आप पर निर्भर करता है कि आप अपने जीवन को कितना रफ्तार दे सकते हैं। राज्य बनने के बाद पहला या दूसरा बार आटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। ये कहा जाए कि नौजवानों के लिए और सरकार के लिए भी रोजगार के रास्ते पर नौजावनों को दिशा देने का अथक प्रयास सरकार की तरफ से हुआ है। 


हमारी सरकार बनते ही कोरोना काल आ गया 
हम नहीं कह सकते हैं कि हमने शत प्रतिशत सारे काम को पूरा किया। हमने सरकार बनाई तो दो साल तक कोरोना का उठा पटक था। आपलोगों ने अभी अभी शिक्षा ग्रहण की है। आपको पता है कि साल में कितने दिन तक कार्यालय चलते हैं। इतने कम समय में चाहे जेपीएससी के माध्यम से हो, जेएसएससी के माध्यम से हो, चाहे अलग-अलग विभागों के नियुक्ति पत्र वितरण हो, या एग्जाम कंडक्ट करने की प्रक्रियो चल रही हो, ये सारी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। ये सब करने के लिए जो उसके आवश्यक विषय थे उन सभी को जोड़ना पड़ा। पता चला कि किसी संवंर्ग में किसी की नियुक्ति होनी है लेकिन नियुक्ति नियमावली ही नहीं है। उन सभी नियुक्ति नियमावली को बनाया गया। जेपीएससी की नियुक्ति नियमावली बनी। रिकॉर्ड तोड़ समय में हमने जेपीएससी के जरिए बीडीओ सीओ, कलक्टर बनाया। चुनौतियां इस बार विशेष रूप से रहा है लेकिन हमलोगों ने कभी हार नहीं माना। हमलोगों ने कभी थकान महसूस नहीं किया। क्योंकि आम लोगों का समर्थन हमेशा प्राप्त हुआ है। यही कारण है कि आज आप लोगों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है। 



 

Tags - CM Hemant Hemant Soren ITI Training Officer 444 Training Officer