logo

9वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 11 मार्च से, यहां देखें पूरा शेड्यूल

board_exam.jpg

रांची 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 9वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 11 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षाएं 11 और 12 मार्च को तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी, जिसमें कुल 4,67,849 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोल शीट, ओएमआर शीट और उपस्थिति शीट सहित सभी जरूरी सामग्री पहले ही स्कूलों को उपलब्ध करा दी गई है।
परीक्षा का समय और विषयवार कार्यक्रम
 11 मार्च:
    पहली शिफ्ट (सुबह 9:45 - दोपहर 1:00 बजे): हिंदी ए, हिंदी बी और अंग्रेजी।
    दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2:00 - शाम 5:15 बजे): गणित और विज्ञान।
 12 मार्च:
    तीसरी शिफ्ट: सामाजिक विज्ञान और अन्य भाषाएं।
परिणाम 18 से 30 मार्च के बीच
JAC बोर्ड की कक्षा 8वीं और 9वीं की परीक्षाओं के नतीजे 18 से 30 मार्च के बीच जारी किए जा सकते हैं। सभी स्कूल परीक्षा परिणाम जैक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest