logo

चाईबासा के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में छिड़ी मुठभेड़, 1 जवान को लगी गोली

naxalite6.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

चाईबासा के सांरडा जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की सूचना है। खबरें हैं कि नक्सली नेता मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में एक जवान को गोली लगने की खबर है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाने की तैयारी चल रही है। इस ऑपरेशन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस बल के जवानों की संयुक्त टीम लगी है। इलाके में सुरक्षाबल के जवानों द्वारा लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबल के जवान सर्च ऑपरेशन में लगे  थे, तभी नक्सलियों ने उनपर फायरिंग झोंक दी। जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से गोलियां चलने की खबर है। गौरतलब है कि पिछले दिनों माओवादी नेता प्रशांत बोस की आखिरी चिट्ठी वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने मिसिर बेसरा को संबोधित करते हुए लिखा था कि मौजूदा परिस्थितियों में अब सशस्त्र संघर्ष संभव नहीं है। उन्होंने संगठन से जुड़े लोगों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की थी।  


 

Tags - Naxalite EncounterNaxalite Encounter UpdateJharkhand Naxalite Encounter UpdateJharkhand Naxalite NewsNaxaliteJharkhand NewsCRPFJharkhand Jaguar