झारखंड राज्य में वामपंथी उग्रवाद के उन्मूलन के लिए गठित विशेष बल झारखंड जगुआर (एसटीएफ) ने अपना 18वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया। वर्ष 2008 में गठित इस विशेष बल ने राज्य में नक्सल उन्मूलन की दिशा में अपनी अलग और सशक्त पहचान बनाई है।