logo

धनबाद : कुछ ही देर में चिराग पासवान निकालेंगे रैला, सभा को करेंगे संबोधित 

chiragpaswan.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
धनबाद- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज धनबाद दौरे पर हैं। वे आज कोयला नगर के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनाक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार रैली दोपहर ढाई बजे से होगी। कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। चिराग पासवान सड़क मार्ग से रांची से धनबाद आएंगे। जनाक्रोश रैली के आयोजक लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेद्र प्रधान बनाए गए हैं। मंत्री धनबाद में सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज चिराग पासवान धनबाद Jharkhand News Jharkhand Latest News Chirag Paswan Dhanbad