logo

जन-मुहिम में बदली मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना, 22 लाख से अधिक बहनों ने भरा फार्म : हेमंत सोरेन

heeee.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना को मिले राज्य की बहनों के प्यार पर खुशी जतायी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा है कि मेरी शक्ति मेरे राज्यवासियों, यह अत्यंत उत्साहजनक समाचार है कि JMMSY योजना में रविवार सुबह 11 बजे तक 22 लाख से अधिक बहनों ने सफलतापूर्वक फॉर्म भरा है। रात तक यह संख्या 26 लाख पार करने की संभावना है। पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर के हर कर्मी की मेहनत सराहनीय है, उनके कारण ही यह योजना एक जन-मुहिम में बदल गई है। साथ ही मैं INDIA समेत सभी दलों के सभी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के प्रति तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त करता हूं कि वे पूरे दिल से बहनों तक इस योजना को पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आप सबको पुनः जोहार।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूजJharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News