logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने कोलकाता के कालीघाट शक्तिपीठ मंदिर में की पूजा 

KALIMANDIR.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन कोलकाता दौरे पर हैं। इस दौरान वे कोलकाता स्थित कालीघाट शक्तिपीठ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर झारखंड राज्य की उन्नीति, सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। 

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को ही कोलकाता गए हैं। वे वहां बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में हिस्सा लेने के लिए गए थे। जानकारी हो कि यह बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का आठवां संस्करण है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोलकाता में 5 और 6 फरवरी को आयोजित हो रहे बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में हिस्सी लेने के लिए आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री आज शाम में रांची लौट जाएंगे। 


 

Tags - Jharkhand News Chief Minister Hemant Soren Kalpana Soren Kolkata Kalighat Shaktipeeth Temple