द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और उनके साथ गयी अधिकारियों की टीम 27 जनवरी को रांची लौटेगी। मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी टीम के साथ 17 जनवरी को रांची से दिल्ली और फिर वहां से दावोस (स्वीटजरलैंड) के लिए रवाना हुए थे। दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की बैठक में भाग लेने के बाद 22 जनवरी की रात से 26 जनवरी तक यूके में रहेंगे। 27 जनवरी को रांची लौटेंगे।


यहां मालूम हो कि मुख्यमंत्री के बाद नगर विकास एवं आवास तथा पर्यटन कला संस्कृति व खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनु के नेतृत्व में अधिकारियों की दूसरी टीम बाद में यूके के लिए रवाना हुई। वहां दावोस से मुख्यमंत्री के साथ गयी टीम और सुदिव्य कुमार सोनू के नेतृत्व में गयी टीम ने अलग विषयों पर बैठक, मंथन, सेमिनार में भाग लिया। झारखंड में निवेश की संभावनाओं पर विचार किया।
.jpeg)