logo

छत्तीसगढ़ के सीएम बिष्णुदेव साय का झारखंड दौरा आज, दुमका में कार्यकर्ताओं संग करेंगे मंथन

a240.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, दुमका:

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं को देश-प्रदेश का दौरा शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बिष्णुदेव सोय का झारखंड दौरा आज है। बिष्णुदेव सोय आज दुमका आ रहे हैं जहां लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करेंगे। बिष्णुदेव सोय दुमका में पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उनसे फीडबैक लेगें। गौरकलब है कि दुमका के कन्वेंशन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला स्तर के कई पदाधिकारी और शीर्ष नेताओं के मौजूद रहने की उ्म्मीद है। कार्यक्रम में प्रत्याशी सुनील सोरेन भी मौजूद रहेंगे। 

कार्यक्रम में इनकी रहेगी उपस्थिति
बीजेपी ने दुमका लोकसभा सीट पर जीत के इरादे से 1,888 बूथ अध्यक्ष, 374 पंचायतों में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, 34 मंडलों के समिति सदस्य और जिला अध्यक्ष की मौजूदगी सुनिश्चित की है। इस बैठक में बिष्णुदेव सोय कार्यकर्ताओं से जानेंगे कि जमीनी स्तर पर पार्टी की तैयारी क्या है। विपक्षी दल के कौसे घरेंगे। जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाना है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने के क्या उपाय हैं। मौजूदा झारकंड सरकार की कार्यशैली की खामियों को कैसे भुनाया जाए, इस बात पर भी चर्चा की जाएगी। 

झारखंड की 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी तय
गौरतलब है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड की 14 में से 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। दुमका में सुनील सोरेन को दोबारा मौका दिया गया है। सुनील सोरेन ने पिछले चुनाव में तकरीबन 47,000 मतों से झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को हराया था। कहा जा रहा है कि सुनील सोरेन से पब्लिक में नाराजगी है लेकिन कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक और पिछले चुनावों में प्रदर्शन के आधार पर उनको मौका दिया गया है।