logo

Jharkhand Foundation Day : चतरा और सिमरिया में लगा रक्तदान शिविर

चतरा और सिमरिया में लगा रक्तदान शिविर

द फॉलोअप डेस्क:

Chatra Blood Donation Camp: झारखंड (Jharkhand) स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत मंगलवार, 24 नवंबर को चतरा सदर और सिमरिया प्रखंड परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद और JSLPS के CEO अनन्य मित्तल के निर्देश पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), चतरा की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। शिविर में JSLPS के कर्मियों, कैडर और स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोनों शिविरों में कुल 213 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जबकि स्वास्थ्य जांच के बाद 31 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

रक्तदान के लिए लोगों से आगे आने की अपील

इस अवसर पर JSLPS के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने स्वस्थ एवं सक्षम नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान महत्वपूर्ण है। शिविर के सफल आयोजन में रेडक्रॉस सोसायटी की टीम, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, JSLPS के कर्मियों, कैडर और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की अहम भूमिका रही। JSLPS, चतरा ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। रक्तदान शिविरों की इस श्रृंखला के तहत आगामी 25 नवंबर को इटखोरी और कान्हाचट्टी प्रखंड में भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
 

Tags - Jharkhand NewsJharkhand Latest NewsJharkhand Foundation Day 2026Chatra Blood Donation Camp