logo

1 साल से खराब है चापानल, गंदा पानी पीने को विवश हैं ग्रामीण 

BANO1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सिमडेगा के बानो प्रखंड के‌ सोय पंचायत के महाबुआंग बुका टोली में चपानल पिछले 1 वर्ष से खराब है। जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार एक चपानल का पानी 17 परिवार उपयोग करते हैं। मगर इसके खराब होने से कुआं का गंदा पानी पीना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार खराब चपानल के बारे में जानकारी दी गई है, लेकिन मरम्मत के लिए कोई नहीं आता है। उनका यह भी कहना है कि केंद्र सरकार की हर घर नल जल योजना के तहत अभी तक हमारे गांव में कार्य शुरू नहीं हुआ।  


जल सहिया को भी है जानकारी 
वार्ड सदस्य संदीप कुमार ने पानी की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा की एक साल से चपानल खराब है। इसकी जानकारी जल सहिया को दी गई है। लेकिन अभी तक नहीं बन पाया है। इसकी मरम्मत नहीं होना चिंता का विषय है। गर्मी का मौसम है। ऐसे में खराब चपानल की जल्द से जल्द मरम्मत होनी चाहिए, ताकी ग्रामीणों को पीने योग्य साफ पानी मिल सके। 

इधर, जल सहिया से बात करने पर उसने कहा कि इसकी जानकारी विभाग को कई बार दी गई है। लेकिन मरम्मत के लिए कोई नहीं आते हैं। लोगों का कहना है चापानल कब बनेगा इसकी सही जानकारी कोई नहीं दे पा रहे हैं। जिसके कारण वे कुआं का पानी पीने को विवश हैं।