logo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ : 30 अप्रैल को झारखंड का चंदनक्यारी कार्यक्रम का बनेगा हिस्सा, तैयारी जोरों पर

MANKI_BAAT.jpg

द फॉलोअप डेस्क   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम मन की बात लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय है। इसके 99 एपिसोड पूरे हो चुके हैं और 100वें एपिसोड का प्रसारण 30 अप्रैल को 11 बजे होगा। इस एपिसोड के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, झारखंड में भी इस एपिसोड को ज्यादा से ज्यादा लोग सुने, इसके लिए भाजपा की तैयारी जोरो पर है। इस कार्यक्रम में झारखंड के लिए खास यह कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में बोकारो के चंदनक्यारी भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा। जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल को मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से चंदनकियारी के लोगों से बात करेंगे। इस दौरान चंदनकियरी के लगभग 10 हजार लोग शामिल होंगे। इस संबंध में 28 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्य़क्ष दीपक प्रकाश ने भी बताया कि 30 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम में झारखंड का चंदनक्यारी कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा। उन्होंने बताया था कि झारखंड भी 6 कार्यक्रमों में ‘मन की बात का हिस्सा बना है। जिसमें भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु की चर्चा, खरसावां के हल्दी उत्पाद की चर्चा, बुंडू के बांस से बने उत्पादों की चर्चा, खिलौनों की चर्चा सहित सरायकेला खरसावां के महिला द्वारा किए गए अंगदान की चर्चा,जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। मालूम हो कि झारखंड के बोकारो जिले के अति पिछड़ा प्रखंड के रूप में चंदनकियारी की पहचान है। मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता चंदनकियारी में बूथ स्तर पर तैयारी में जुटे हैं। वहीं, चंदनकियारी के लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

3 अक्टूबर 2014 को आया था पहला एपिसोड
बता दें कि मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को आया था। इसके बाद से हर महीने के आखिरी रविवार को इसका एक एपिसोड लाइव किया जाता रहा है। ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन नेटवर्क इस 30 मिनट के एपिसोड को ब्रॉडकास्ट करते हैं। 26 अप्रैल को प्रसार भारती ने 100वें एपिसोड का जश्न मनाने के लिए एक कॉन्क्लेव का आयोजन किया था। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT