logo

BJP वालों ने सिर्फ आपको ठगा है, हमने गांव-गांव घूमकर गरीबों का दर्द महसूस किया: चंपाई सोरेन

ोमपो25.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
50 वर्ष की उम्र होने पर महिलाओं को मिला सर्वजन पेंशन योजना का लाभ मिले। इसके तहत आज नये लाभुक 1,58,600 को 31.6 करोड़ की राशि सीएम चंपई सोरेन वे वितरित किया। खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि ये जंगल झाड़ से भरा-पुरा देश है। खनिज संपदा है। भारत आजादी के इतने साल बाद भी आज हम आप सबों के बीच में यहां का सामाजिक व्यवस्था, आर्थिक व्यवस्था और शैक्षाणिक व्यवस्था के बारे करने आए हैं जिसका विकास नहीं हो पाया है। अलग राज्य होने के बाद इस सरकार को 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जनादेश प्राप्त हुआ था। जनादेश मिलने के बाद पूरे देश में कोरोना था। 2 साल तक हमको काम करने का मौका नहीं मिला। डबल इंजन सरकार ने झारखंड को विकास का रीड से नहीं, विकास की सूची से नीचे रख दिया। ना गांव की जनता से संपर्क किया, ना आदिवासी के अस्मिता का व्यवस्था किया। सिर्फ नाम का विपक्ष ने अपना प्रचार प्रसार में समय बिता दिया। बस नाम की डबल इंजन सरकार थी। झारखंड अलग राज्य होने के बाद भी भाजपा का काला सरकार थी। गरीब गुरबा के लिए भाजपा ने कोई योजना नहीं बनाया। यहां खनिज पर भाजपा की नजर थी। यहां के आदिवासी के प्रति हमदर्दी नहीं थी। हम कहीं जाते थे तो कोई बूढ़ा मां बाप से मिलते थे पेंशन की बात आती थी। 


हेमंत बाबू ने सोचा कि मेरे इस धनी प्रदेश में यहां के आदिवासी मूलवासी इस स्थिति में है। हर परिवार को इसलिए सर्वजन पेंशन दिया गया। हमने महसूस किया कि यहां की एससी-एसटी महिला काम नहीं कर पाती थी 50 साल के बाद। आज के दिन भी झारखंड अलग होने के बाद भी उस मुकाम पर नहीं पहुंचा है जहां पहुंचना चाहिए। आज 1 लाख 58 हजार 218 परिवार को हम जो 50 साल के हैं उसको पेंशन देने जा रही है सरकार। हमने यह महसूस किया कि 24 साल में भाजपा वाला भी लंबा समय इस राज्य पर राज किया। जनता को ठगने का काम किया। सेविका आंगनबाड़ी केंद्र के बारे में हम अध्ययन कर रहे हैं। तीन साल का बच्चा आंगनबाड़ी में किस तरह से लालन पालन हो कि ताकि वो बच्चा आंगनबाड़ी में उत्साहित होकर आ सके। कुपोषण की बात है। उसको दूर करने के लिए हमारी बहन बेटी ने बहुत मेहनता किया है।

आने वाले साल में कुपोषण ना रहे हम इसके लिए तत्पर है। इस खत्म करने के लिए शुरू से ही पौष्टिक आहार देना होगा। हमारी सोच है कि बच्चों का पौष्टिक आहार मिले। अच्छा शरीर बने। स्वास्थ्य अच्छा होने से ही भविष्य अच्छा होगा। गांव के हर परिवार को शिक्षा मिलने से कुपोषण से छुटकारा मिलेगा। हमारी सरकार ने सोच लिया है जितना ही परिवार में बच्ची रहे सबक सावित्रि बाई फूले योजना मिले। साढ़े 6 लाख से भी ज्यादा बच्चियों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। जब तक हमलोग समाज में बहन बेटी को उतना समाज मजबूत होगा। समाज में भेदभाव नहीं होगा। हर तरह की आर्थिक योजना इस राज्य में दी जा रही है। 55 हजार सखी मंडल है। 8 हजार करोड़ से भी ज्यादा सखी मंडल को आर्थिक तौर पर सहायता किया। पिछली सरकार ने ऐसा नहीं सोचा। ये सरकार यहां का हर हकीकत को जानने के बाद भी योजना बनाना शुरू किया। ये राज्य इतना धनी प्रदेश है। इसके बाद सामाजिक, आर्थिक तौर पर हम कमजोर है। 


आने वाले दिन में इस झारखंड प्रदेश में लोगों को किसी तरह का कमी महसूस ना हो। हमलोग क्या क्या करने जा रहे हैं इसके बारे में विभागीय सचिव ने बताया है। हमारी बहन बिटियां हर तरह का काम कर रही है। हमें आपकी चिंता है। आपकी चिंता को हम एक दिन दूर करेंगे। झारखंड को संवारना है तो बच्चों के बारे में छोटा से ही सोचना होगा। आज हर तरह से हमारी सरकार की सोच है कि रोटी, कपड़ा मकान आपको मिले। गांव में हमलोग सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से हर चीज जानने का प्रयास किया। कौन सा योजना होने से समाज को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। 


आज इस कार्यक्रम में योजना को हमने बताया है। यह सरकार रोटी कपड़ा मकान से लेकर कुपोषण खत्म करने से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र की सुदृढ़ता को चलाने का मकसद है। जो मकसद है उसको पूरा करना है। हमारी बहन बेटियों को हम आने वाला दिन हर किसी को मिलेगा। हर सुविधा मिलेगा। हर गरीब परिवार का उत्थान होगा। हम आपके लिए हर समय काम करेंगे। झारखंड का ऐसा निर्माण करेंगे जिसके बारे में हमारे पुर्वजों ने सोचा है। यहां के जल जंगल जमीन को हम बचाएंगे। यहां के आदिवासी-मूलवासी की भाषा संस्कृति को सुरक्षित करेंगे।