logo

सीसीएल के डकरा प्रोजेक्ट मैनेजर दीपक गिरि और ठाकुरगांव से रंगदारी मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार

ccl3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सीबीआई ने रिश्वत लेते सेंट्रल कोल फील्ड्स(सीसीएल) के डकरा प्रोजेक्ट के एचआर मैनेजर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एचआर प्रोजेक्ट मैनेजर दीपक गिरि अनुकंपा पर नौकरी प्रक्रिया को स्वीकृति देने के लिए 50 हजार की रिश्वत ले रहे थे। चतरा निवासी रौशन कुमार ने इस संबंध में सीबीआई से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनसे दीपक गिरि 50 हजार की घूस मांग रहे हैं। इसके बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया और दीपक गिरि को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


इधर रांची पुलिस ने रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसका नाम अब्दुल रहीम उर्फ पप्पू और मोजीब अंसारी है। पीड़ित व्यक्ति ने 3 नवंबर को ठाकुरगांव थाना में शिकायत की थी। उसने अपने आवेदन में बताया था कि उनसे 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गयी है। साथ ही रंगदारी नहीं देने पर उनके घर के सामने बम विस्फोट कर डराया धमकाया गया है। इस घटना के बाद से उनका परिवार दहशत में है। इसके बाद पुलिस जांच के क्रम में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं ठाकुरगांव के एक सूनसान जगह से बम व अन्य सामान भी जब्त किए।

Tags - Jharkhand CCL Dakra H Manager Deepak Giri arrested by CBI Thakurgaon two accused of extortion arrested