logo

झारखंड भवन के अवर सचिव के साथ बदसलूकी को कैबिनेट गंभीरता से लिया, कार्रवाई की संभावना

jharkhand_bhawan1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड भवन दिल्ली में पिछले दिनों अवर सचिव गोपाल जी और फोर्थ ग्रेड कर्मचारी अवध के बीच हुई धक्का मुक्की और गाली-गलौज को कैबिनेट डिपार्टमेंट ने गंभीरता से लिया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। आवश्यक प्रक्रिया अपनाए जाते हुए दोषी कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की पूरी संभावना है।

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों झारखंड भवन में पदस्थापित अवर सचिव गोपाल जी के साथ फोर्थ ग्रेड कर्मचारी अवध उलझ गया था। अवध अपनी सेवा संबंधी किसी विषय का निबटारा नहीं होने को लेकर अवर सचिव गोपाल जी के साथ उलझ गया। उसने गोपाल जी के साथ धक्का मुक्की और गाली-गलौज भी किया। इसको लेकर झारखंड भवन में असहज स्थिति उत्पन्न हो गयी। इसकी जानकारी मिलने के बाद विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है।

Tags - Jharkhand building abuse Gopalji Awadh cabinet action process started