द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 18 नवंबर को दिन के 3 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थिति कैबिनेट कक्ष में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। छठ पर्व के बाद होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।
