द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक एक दिसंबर को दिन के 3 बजे से होगी। प्रोजेक्ट भवन में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा कैबिनेट की बैठक बुलाए जाने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
