logo

झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

cimi7.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
विभिन्न विभागों की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि मंत्रिमंडल विस्तार कब तक होगा तो उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि कि पूर्व मंत्री आमलगीर आलम के जेल में बंद होने के कारण कांग्रेस कोटे से एक मंत्री बनना है। 


समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मुलाकात की। मौके पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी थे। ऐसी खबर सामने निकलकर आ रही है कि कांग्रेस कोटे से जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को मंत्री बनाया जा सकता है। कांग्रेस के स्तर से मंत्री का नाम तय होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की दिशा में बात आगे बढ़ेगी। 


गौरतलब है कि चंपाई मंत्रिमंडल में 12वें मंत्री का पद खाली है। गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीतने के बाद कल्पना सोरेन के नाम को लेकर कई तरह की चर्चा है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक कल्पना सोरेन की जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व तय करेगा। कल्पना को विधानसभा में बोलने का अवसर मिले इसे लेकर विमर्श जारी है।