logo

पलामू में सड़क दुर्घटना में CA की मौत, इस गांव की है घटना

पलामू में सड़क दुर्घटना में CA की मौत, इस गांव की है घटना

द फॉलोअप डेस्कः 
पलामू के नेशनल हाइवे-39 पर पंडवा थाना के गाड़ी गांव में रविवार की शाम में हुई सड़क दुर्घटना में लोहड़ा गांव निवासी 38 वर्षीय युवक दीपक मिश्रा की मौत हो गई। वह पश्चिम बंगाल में निजी कंपनी में चार्टड एकाउंटेंट (CA) के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार दीपक मिश्रा अनियंत्रित होकर पीछे से हाइवा में टकरा गए जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पंडवा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पंडवा के थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव और ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे घटना हुई है। दीपक मिश्रा की शादी 2012 में हुई थी। वह एक बच्चे के पिता हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

Tags - पलामू न्यूज पलामू की खबर पलामू रीसेंट खबर सीए की मौत Palamu News Palamu Recent News CA DIED