logo

ED के सामने कारोबारी विष्णु अग्रवाल की पेशी आज, जमीन घोटाला मामले में होगी पूछताछ

vishnu3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जमीन घोटाला मामले में कारोबारी विष्णु अग्रवाल आज फिर ईडी के सामने पेश होंगे। ईडी ने उन्हें 19 जुलाई को समन भेजकर हाजिर होने को कहा था। उन्हें आज 11 बजे तक ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय हिनू पहुंचने को कहा गया है। बता दें कि दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद बिक्री के मामले में विष्णु अग्रवाल से पूछताछ होनी है। यह उनका चौथा समन है। इससे पहले ईडी ने उन्हें 17 जुलाई को ईडी दफ्तर में आने को कहा था। लेकिन खुद को बीमार बताते हुए उन्होंने ईडी से 3 हफ्ते का वक्त मांगा था।  ईडी ने उनके आवेदन पर विचार करने के बाद उन्हें चौथी बार समन जारी किया था।


चेशायर होम रोड की जमीन खरीद में की गई है जालसाजी

बता दें कि विष्णु अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने सदर थाना क्षेत्र के चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन की खरीद बिक्री के लिए दस्तावेज में हेरफेर और जालसाजी की है।इस मामले में ईडी ने विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान ईडी ने विष्णु अग्रवाल का मोबाइल जप्त कर लिया था। मोबाइल सहित अन्य डिजिटल डिवाइस की जांच के बाद ईडी को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। इस दौरान ही ईडी को पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को गोवा शहर कराए जाने की जानकारी मिली थी।

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N