logo

झारखंड के मंत्रियों का बांग्ला तैयार,  जानिए किस बंगले में रहेंगे कौन से मंत्री 

बांग्ला.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड के 11 मंत्रियों के लिए धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी में बनाए गए बंगलों का आवंटन कर दिया गया है। इन बंगलों का निर्माण लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। स्मार्ट सिटी के एक ही कैंपस में बनाए गए इन बंगलों में मंत्रियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
बंगलों की खासियत

हर एक बंगले का क्षेत्रफल 16,321 वर्ग फीट है, जबकि बिल्टअप एरिया लगभग 8,000 वर्ग फीट है। इन बंगलों को दो हिस्सों में बांटा गया है – पहला हिस्सा रेजिडेंशियल ब्लॉक है और दूसरा हिस्सा एनेक्स ब्लॉक है। एनेक्स ब्लॉक का निर्माण मंत्रियों के कामकाज की जरूरतों के हिसाब से किया गया है।
मंत्रियों को आवंटित बंगलें:
1.    बंगला नंबर 1: नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च शिक्षा, पर्यटन एवं कला संस्कृति मंत्री – सुदिव्य कुमार सोनू
2.    बंगला नंबर 2: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री – शिल्पी नेहा तिर्की
3.    बंगला नंबर 3: वित्त मंत्री – राधाकृष्ण किशोर
4.    बंगला नंबर 4: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य सार्वजनिक एवं उपभोक्ता मंत्री – इरफान अंसारी
5.    बंगला नंबर 5: पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री – योगेंद्र प्रसाद
6.    बंगला नंबर 6: जल संसाधन विभाग, अल्प संख्यक विभाग मंत्री – हफ़ीजुल हसन
7.    बंगला नंबर 7: कल्याण मंत्री – चमरा लिंडा
8.    बंगला नंबर 8: राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार, परिवहन मंत्री – दीपक बिरुआ
9.    बंगला नंबर 9: ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज मंत्री – दीपिका पांडे सिंह
10.    बंगला नंबर 10: स्कूली, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री – रामदास सोरेन
11.    बंगला नंबर 11: श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण, उद्योग मंत्री – संजय प्रसाद यादव
 

Tags - JHARKHANDJHARKHANDPOSTMINISTERBANGLOWLATESTNEWS