logo

झारखंड के 42 बिल्डरों को देना होगा फाइन, जानिये किस गलती की मिली है सजा

construction.jpg

रांची 
अपने प्रोजेक्ट का प्रोग्रेस रिपोर्ट नहीं देने के कारण झारखंड के 42 विल्डरों को फाइन देना होगा। इनमें 22 बिल्डर अकेले रांची के हैं। शेष 20 बिल्डर राज्य के अलग-अलग जिलों के हैं। मिली खबर के मुताबिक बिल्डरों पर लगभग 31 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है। ये आर्थिंक दंड झारखंड रीयल स्टेट डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से लगाया गया है। रांची के अलावा बोकारो, धनबाद देवघर, जमशेदपुर, आदित्यपुर, गम्हरिया, चाईबासा और सरायकेला के बिल्डरों पर आर्थिक दंड लगाया गया है। एजेंसी ने बताया है कि इन बिल्डर्स में से किसी ने भी अपने प्रोजेक्ट के प्रोग्रेस की तिमाही रिपोर्ट जमा नहीं की है। 

रांची के इन बिल्डरों पर हुई कार्रवाई  
मिली खबर के मुताबिक रांची के जिन बिल्डरों को फाइन देने के लिए कहा गया है वे हैं- सुलक्षणा बाद मौर्या होम्ना कटहल मोड़, तारा इनक्लेव अरसंडे काके, बिमला इनक्लेव एंड संतायान मार्केट मोरहाबादी, रोज सुखदेव नगर लेवेंडर अशोक नगर, भारद्वाज अर्पण टैगोर हिल रोड, सुलोचना कृपा गार्डन नामकुम, ड्रीम रेसीडेंसी व रॉयल पामा दाग, सूर्य टावर व श्रीराम रानी बगान रिया सॉलिटेयरमैन रोड, रंजीत रेसीडेंसी अपर बाजार, अहिल्या इनक्लेव, हेहल, रामा दिनेश हवाई नगर, श्री शिवलीला साग, निशेष अर्पण रिया रोड ओक गार्डन कैलाश बाबू स्ट्रीट, उर्वशी हाइट कांके रोड, लक्ष्मी इनक्लेव अरगोड़ा, और सिल्वर हाइट्स डोरंडा। 

दूसरे शहर के बिल्डर, जिनको देना होगा फाइन 

रांची के अलावा जिन दूसरे शहरों को बिल्डर को फाइन देने के लिए कहा गया है वे हैं- शिव नंदन इस्टेट हजारीबाग, महेश टॉवर गम्हरिया, यशोदा टावर व पंकज अपार्टमेंट जसीडीह, नव्या नमन भद्रा देवघर, अंबाराम सिटी बोकारो, ड्रीम पैराडाइज पॉडल, ऑरेंज इंपायर, जयंती इनक्लेव और संभव गैलेक्सी ब्लॉक ए व बी आदित्यपुर, शिवालया अपार्टमेंट, रॉयल इनक्लेव व एपी सिंह इनक्लेव धनबाद, श्री कृष्ण रिजेंसी, विष्णु गार्डन व नारायण इनक्लेव जमशेदपुर, अरिंदम, अंबे सिटी व मैजिस्टिक मां लक्ष्मी अपार्टमेंट चास, व जमुना टॉवर चाईबासा शामिल है।