logo

भूमि विवाद में BSF जवान का खूनी खेल, 4 लोगों पर तलवार से किया हमला

pds.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू में भूमि विवाद में बीएसएफ जवान ने गोतिया पर तलवार से प्रहार किया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मरने वाले का नाम सत्यदेव तिवारी है। वह पीडीएस डीलर था। वहीं 3 गांव वाले गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी बीएसएफ जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पड़वा थाना क्षेत्र के गोल्हना का है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N