logo

गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े डकैती, 4 करोड़ के जेवरात समेत नकदी लूटकर फरार

गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े डकैती, 4 करोड़ के जेवरात समेत नकदी लूटकर फरार

गिरिडीह :
Girdih News:
 गिरिडीह जिले के धनवार स्थित यूको बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। बाइक पर सवार होकर पहुंचे अपराधियों ने बैंक में घुसकर लूटपाट की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अपराधी बैंक से करीब 10 लाख रुपये नकद, दो ग्राहकों से नकदी और बैंक के लॉकर में रखे लगभग तीन से चार करोड़ रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

पांच अपराधियों के शामिल होने की जानकारी
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम बैंक पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। बैंक परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस छानबीन कर रही है। इस संबंध में गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि घटना में पांच अपराधियों के शामिल होने की जानकारी मिली है। पुलिस अपराधियों का पीछा कर रही है। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है। दिनदहाड़े बैंक में हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए कार्रवाई में जुटी है।

Tags - Giridih NewsUCO Bank RobberyJharkhand LootDhanwar NewsBank Heist