logo

प्रेमी कर रहा था परेशान, तंग आकर 3 बच्चों की मां ने उठाया खौफनाक कदम 

KNIFE.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
मेदिनीनगर के बीएन कॉलेज के पास एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां 3 बच्चों की मां ने अपने प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को घटनास्थल से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला नवरात्र के अवसर पर अपने मायके आई थी। यहां उसके प्रेमी संजय प्रजापति ने उसे तंग करना शुरू कर दिया था। महिला ने अपने प्रेमी की हरकतों से तंग आकर यह कदम उठाया।

मिली जानकारी के अनुसार महिला नवरात्र में अपने मायके आई थी। इसी दौरान उसका प्रेमी उसके मायके आ गया। उसके बाद संजय प्रजापति उसे तंग करने लगा। इससे परेशान होकर महिला ने बगल से चाकू उठा कर संजय प्रजापति के गले पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है। वहीं महिला को मौका ए वारदात से हिरासत में ले लिया। टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने घटना की पुष्टि की है और आगे की जांच जारी है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज पलामू न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Palamu News