logo

बोकारो की आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म, अपहरण कर किया 3 दिन तक रेप

RAPEVICTIM1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। घटना 15 अगस्त की शाम की है। जब महिला शाम को दुकान बंद करके घर लौट रही थी। इसी दौरान कार सवार नकाबपोश अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया। जिसके बाद उसे बंद कमरे में ले जाकर 3 दिनों तक दुष्कर्म करते रहे। बाद में महिला को अपराधियों ने छोड़ दिया जिसके बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

बता दें कि महिला 15 अगस्त को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अपने दुकान को बंद कर लौट रही थी तभी उसका अपहरण हुआ। महिला के पति ने काफी खोजबीन करने के बाद 17 अगस्त को पत्नी के गुमशुदगी की लिखित शिकायत की। इसके बाद थानेदार नवीन कुमार सिंह ने एक टीम गठित कर महिला की तलाश शुरू की। तब तक आरोपियों ने महिला को 17 अगस्त को मुक्त कर दिया था। जिसके बाद वह अपने घर पहुंची। 

इसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला  से बातचीत की और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम की मदद ली है। इंस्पेक्टर ने कहा कि घटना में मिले सबूत, चार्जशीट, फॉरेंसिक व मेडिकल रिपोर्ट के साथ मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। ताकि दोषी को कठोर सजा दिला सकें। पीड़िता के बयान पर बालीडीह थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने गोड़ाबाली जामटोली निवासी पंकज कुमार सिंह उर्फ बिट्‌टू, जगदम्बापुर पश्चिम चंपारण के विनोद मेश्तर और फुलवरिया ताजपुर छपरा के रहने वाले लक्ष्मण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। तीनों बियाडा क्षेत्र में काम करते थे।


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News