logo

बोकारो डीसी-एसपी ने दिया सीएम को लुगु बुरु राजकीय महोत्सव का निमंत्रण

bokaro-d.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बोकारो के डीसी अजय नाथ झा और एसपी हरविंदर सिंह ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बोकारो जिले के टी०टी०पी०एस० ललपनिया में आगामी 04 एवं 05 नवंबर को आयोजित "लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025" में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह से "लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025" की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी ली तथा कई अहम निर्देश तथा सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को आयोजन की सफलता के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।


 

Tags - Jharkhand Bokaro Lugu Buru State Festival CM invited festival on 4th and 5th November