गोड्डा
Godda News: गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के नोनमाटी नदी में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव देखे जाने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने नदी में शव होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।