logo

झारखंड में भाजपा के सुशासन का सूर्य उदय होगा - शिवराज सिंह चौहान

ेपपकतद.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान सोमवार को झारखंड की गिरिडीह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहबादी और देवघर विधानसभा से उम्मीदवार नारायण दास के नामांकन कार्यक्रम में सम्मिलत हुए। इन दोनों प्रत्याशियों ने शिवराज सिंह की मौजूदगी में अपना नामांकन जमा किया। इस दौरान शिवराज ने दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। 

अपने संबोधन में उन्होंने जेएमएम और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, झारखंड में बहनें अपमानित हो रही हैं। लेकिन हेमंत सोरेन और इरफान अंसारी को याद रखना चाहिए कि द्रौपदी के अपमान पर महाभारत हो गया था और कौरवों का वंश सहित विनाश कर दिया गया था। इसके साथ ही माता सीता के अपमान पर रावण का वंश सहित खात्मा हो गया था। यह बातें सारी दुनिया जानती है।मोहब्बत की दुकान में नफरत का सौदा
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस की सरकार के रहते झारखंड कभी भी सुखी नहीं रह सकता है। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार में आज झारखंड की क्या हालत हो गई है। राहुल गांधी कहते है- मैं मोहब्बत की दुकान चलाता हूं और झारखंड में उनकी मोहब्बत की दुकान इरफान अंसारी चला रहे हैं। ये क्या मोहब्बत की दुकान चलाएंगे। बहन-बेटियों का अपमान करने वाले असल में नफरत के सौदागर हैं। 

 

Tags - BJP Jharkhand Shivraj Singh Chauhan Jharkhand News Jharkhand latest News Jharkhand Election News