द फॉलोअप डेस्क, रांची
ASAM LS BY ELECTION NEWS: असम में हुए नगांव लोकसभा उप चुनाव के परिणाम ने कांग्रेस को फिर तगड़ा झटका दिया है। भाजपा प्रत्याशी देवाशीष शर्मा ने लगभग 1,76,391 मतों से AIUDF प्रत्याशी बदरुद्दीन अजमल को पराजित किया। कांग्रेस यहां तीसरे स्थान पर रही। इस चुनाव परिणाम ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के प्रभाव को फिर साबित किया है। अमूमन विधानसभा के आम चुनाव के बाद होने वाले किसी भी उप चुनाव में राज्य सरकार के प्रति नाराजगी के स्वर सुनाई पड़ने लगते हैं। चुनाव जीतने के बाद बनी राज्य सरकार के प्रति आम लोगों के स्वर भी उखड़ने लगते हैं। लेकिन हिमंता बिस्व सरमा ने नगांव लोकसभा उप चुनाव में भाजपा को जीत दिला कर अपने राजनीतिक प्रभाव को बरकरार रखने का सीधा संदेश दिया है। वहीं कांग्रेस के लिए उप चुनाव के परिणाम फिर एक सेटबैक से कम नहीं है।

नगांव (Nagaon) लोकसभा उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा था। भाजपा से देवाशीष शर्मा, AIUDF से मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल और कांग्रेस से शिबामोनी बोरा प्रत्याशी थी। लेकिन AIUDF के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमद दूसरे और कांग्रेस प्रत्याशी बोरा यहां तीसरे स्थान पर रहे। नगांव सीट से 2019 और 2024 में कांग्रेस की प्रद्युत बोरदोलोई जीती थी। यह कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती थी। बोरदोलोई के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने और दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद नगांव की सीट खाली हो गयी थी। इस उप चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में झंडा गाड़ दिया। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि भाजपा तो जीती ही, AIUD ने कांग्रेस को तीसरे स्थान पर धकेल कर उसके राजनीतिक भविष्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।
.jpeg)